मखानो के फायदे (benefits) जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान,क्या आप जानते हैं इन benefits के बारे में ?

akbtimes.com
7 Min Read
मखानो के फायदे

मखानो के फायदे तो बहुत हैं जैसा कि हम सभी जानते हैं सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट ज्यादा खाया जाता है | बादाम, किशमिश, पिस्ता, चिलगोजे, अखरोट और मखाने में बहुत से nutritious elements पाएं जाते हैं जो हमारी Body को energy provide करते हैं। वैसे तो सारे Dry fruits, benefits से भरपूर होते हैं लेकिन मखाना(fox nuts) Winters में body को अलग अलग तरह की बीमारियों से बचाए रखने में बहुत फायदेमंद है। मखानो में प्रोटीन,एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन,कैल्शियम,मिनरल्स,न्यूट्रिशियंस और फास्फोरस जैसे nutritious elements पाए जाते हैं। यह nutritious elements, good body health के लिए बहुत जरूरी है। 

मखानो के फायदे

मखानो के फायदे – कुछ लोग मखाने को कच्चा खाते हैं, तो कुछ ब्रेकफास्ट में इसे दूध में मिलाकर खाते हैं। दोनों ही तरीके शरीर को शानदार फायदे देते हैं। लेकिन क्या आप मखाने के फायदे के अलावा इसे बनाने का तरीका भी जानते हैं? तो चलिए आज हम आपको मखाने खाने के बारे में कुछ तरीके बताते हैं:

मखाने खाने तरीके

इन तरीकों से खाएं मखाना 

1. मखाने को butter में फ्राई कर सूप के साथ खाने से इसका स्वाद (taste) और न्यूट्रीशियंस दोनों बढ़ जाते हैं।

 2. मखाना, मूंगफली, सरसों के बीज को मिला कर, पिस ले | इसमें अपनी पसंद से नमक और मसाला मिला कर चटनी बना लें। इस चटनी को लंच या डिनर के साथ खाएं।

3. मखाने को दूध में उबाल कर, खीर जैसी बना कर  इसमें किशमिश और बादाम डालकर खाएं। 

4. देसी घी में मखाना डालकर रोस्ट कर लें और इसमें काला नमक मिलाकर चाय और कॉफी के साथ snacks के तौर पर खाएं। 

5. मखाने को पनीर की सब्जी में डालकर खाएं इस्से इसके पोषण तत्व और स्वाद बढ़ जाते हैं। 

6. थोडे से मखाने लेकर कुछ देर के लिए इसे दूध में भिगो दें और पेस्ट तैयार कर लें। अब 1 चम्मच पेस्ट को 1 गिलास गर्म दूध में केसर के साथ डालकर पीएं। इससे रात को अच्छी नींद आती है |

मखानो के फायदे – Makhana Health Benefits:

मखाना (Makhana) अब ब्रांडेड हो गया है और मार्केट में तीन नामों से बिकता है। मखाना के पैकेट पर कंपनियां फॉक्स नट, लोटस सीड्स और पॉप्ड वॉटर लिली सीड्स (Fox nuts/Lotus seeds/Popped Water Lily Seeds) का नाम लिख देती हैं। लेकिन इन फैंसी नामों से बिहार में पैदा होने वाला मखाना विदेशी नहीं हो जाता। बता दें कि दुनिया भर का 90 प्रतिशत मखाना बिहार में ही कुमुदिनी के फूल (Prickly Water Lily) से निकाला जाता है।

मखानो के फायदे – प्रोटीन-फाइबर से भरपूर है मखाना

आयुर्वेद में मखाना सेहत के लिए कमाल का फूड बताया गया है। मखाना एक शानदार कैल्शियम फूड है, जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसे खाकर महिलाएं हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकती हैं। मखाना खाने से फैट के बिना प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस भी मिलता है।

मखाना Males के लिए वरदान है,लोगो को नहीं पता मखाने का ये फायदा

मखाने के अंदर स्पर्म की क्वालिटी और लिबिडो बढ़ाने वाले गुण होते हैं। जो लोग नियमित रूप से मखाना खाते हैं, उनका टेस्टोस्टेरोन लेवल और सेक्शुअल हेल्थ दूसरों से बेहतर होती हैं।

मखानो के फायदे – Weight Loss(वजन घटाने) के लिए बहतरीन Snack है

हेल्थलाइन Experts की माने तो , दुनियाभर में मखाना वेट लॉस करने की खासियत के लिए जाना जाता है। इसमें फैट नहीं होता है और कम कैलोरी के साथ भरपूर फाइबर और प्रोटीन मिलता है। फाइबर पेट को दिनभर भरा रखता है और प्रोटीन खाने से भूख कंट्रोल में आती है।

अगर जल्दी बुढ़ापे से बचना है तो खाएं मखाने

स्ट्रेस, पॉल्यूशन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने समय से पहले लोगो को बूढ़ा बनाना शुरू कर दिया है। लेकिन कुछ Research Study मखाने को बुढ़ापा दूर रखने वाली बताती हैं। इसमें ग्लूटामाइन, मेथियोनाइन, आर्जिनाइन जैसे एंटी-एजिंग गुण होते हैं। जो त्वचा, दिमाग और शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

शानदार डायबिटिक स्नैक है मखाना

कई स्टडी बताती हैं कि मखाने में ब्लड शुगर को मैनेज करने वाले गुण होते हैं और यह इंसुलिन को बढ़ाता है। इसलिए डायबिटिक पेशेंट इसे स्नैक के रूप में खा सकते हैं। हालांकि, इससे पहले उन्हें अपने डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

• मखानो के फायदे – फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल से बचाव

जैसा की हम सभी जानते हैं आज कल लोगो को कम उमर में ही दिल की बीमारी हो गई है, क्योंकि बाजार में चिप्स- बिस्किट के नाम पर सस्ता तेल भर-भर के बिक रहा है, ऐसे में लोगो को ये रहता है कि जब छोटी भूख लगे तो snacks के तौर पर क्या खाया जाए | लिवर और दिल के लिए मखाना फायदेमंद होता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने वाले गुण होते हैं, जो नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और हार्ट डिजीज से बचाव में मददगार देखे गए हैं।

ये भी पढ़े :-

सर्दियों में क्यों परेशान करता है अस्थमा ? इसे कैसे बच सकते हैं

Viral fever के लिए home Remedies,इस साल कौनसे Trend में रहे ये घरेलू नुस्खे, Google पर सबसे ज्यादा Search किए गए

अगर आप अक्सर ही सभी बाते भूल जाते हैं तो क्या आप को Alzheimer तो नहीं?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Share This Article