क्या हैं Dividend? जाने इसके फायदे और नुकसान

Devanshu Gehlot
5 Min Read
Dividend
क्या हैं Dividend? जाने इसके फायदे और नुकसान

Dividend क्या होता हैं?

अगर कोई company अपने वार्षिक मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने shareholders(शेयरधारकों) के बीच बाँट देती हैं, उसे Dividend(लाभांश) कहा जाता हैं| company में डिविडेंड का मूल्य उसके Board of Directors द्वारा निर्धारित किया जाता हैं| shareholders के लिए डिविडेंड आय का प्रमुख और फिक्स साधन होता हैं, और साथ ही यह company के प्रदर्शन को सबके सामने दर्शाता हैं, इससे company की growth का पता लगाया जा सकता हैं|

Dividend के प्रकार

डिविडेंड तीन प्रकार के होते हैं|

Cash Dividend

Cash डिविडेंड सबसे ज्यादा कम में लिया जाने वाला प्रकार हैं| इसमें company सीधे shareholders के बैंक खाते में डिविडेंड की राशि ट्रान्सफर कर देती हैं| यह राशि प्रति शेयर के हिसाब से shareholders को दी जाती हैं|

Stock Dividend

यह डिविडेंड का दूसरा प्रकार हैं| इसमें company अपने shareholders को extra share जारी करके लाभांश का भुगतान करती हैं| उदाहरण के लिए, अगर कोई company 1:1 के ratio में stock dividend देती है, तो प्रत्येक शेयरधारक को उसके प्रत्येक share के लिए एक नया share मिलता हैं|

Bonus Dividend

यह company के संचित प्रॉफिट या रिज़र्व से जारी किए गए शेयर होते हैं| Stock डिविडेंड के ही जैसे, बोनस डिविडेंड को भी शेयरों के अनुपात में जारी किया जाता हैं| हालांकि, बोनस डिविडेंड कंपनी की कुल पूंजी को बढ़ा देते हैं, परन्तु स्टॉक डिविडेंड कंपनी की पूंजी को प्रभावित नहीं करते हैं|

Benefits of Dividend

Shareholders को डिविडेंड से कई सरे फायदे होते हैं:-

Regular Income

डिविडेंड निवेशकों के लिए income का नियमित स्रोत होता है| खासकर उन लोगो के लिए जो केवल अपने पास लम्बे समय के लिए stock रखते हैं, उनके लिए डिविडेंड वाली companies के शेयर रखना फायदेमंद होता है|

Company Performance

अगर कोई company डिविडेंड का भुगतान करती हैं तो इस बात का संकेत देता है कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अच्छा profit कमा रही है| हर वर्ष डिविडेंड का भुगतान अपने shareholders को करने वाली companies आमतौर पर अधिक स्थिर और profitable भी मानी जाती हैं|

Increase Return

डिविडेंड ना सिर्फ हमे income देता हैं परन्तु यह इसके साथ ही हमे हमारे over all return को भी बढ़ा देता हैं, और हमारे loss को भी कम कर देता हैं|

Reduces Risk

डिविडेंड shareholders को fix income प्रदान करते हैं, अगर share की कीमत घट भी जाए, यह आपके उस loss को कम कर देता हैं| इसी लिए, डिविडेंड वाले शेयरों में invest करना हमारे portfolio के पुरे जोखिम को कम कर देता हैं|

Disadvantages of Dividend

Decrease Company Growth

Company shareholders को डिविडेंड का भुगतान करने के बजाय उस money को company की भविष्य की तैयारियों या company को बढ़ाने में लगा सकती हैं| इसलिए दिविदेंत को company के लिए disadvantage भी माना जाता हैं|

Volatility

डिविडेंड के अनाउंसमेंट से शेयर की price में उतार-चढ़ाव आ सकता है| कभी-कभी, कंपनी द्वारा dividend की घोषणा के बाद share की price गिर जाती है, क्योंकि investors अपना डिविडेंड प्राप्त कर चुके होते हैं और अब उनके पास कंपनी के स्वामित्व का थोड़ा कम हिस्सा होता है|

हर company क्यों नही दे पाती Dividend

Company dividend देगी या नही वह उसी कंपनी पर निर्भर करता हैं, वह चाहे तो dividend के money को बचाकर बिजनेस को बढ़ाने में भी लगा सकती है| वर्त्तमान समय में बहुत सी companies हैं जो हर वर्ष shareholders को dividend देती हैं, और दूसरी तरफ एसी भी companies हैं जो shareholders को dividend ना देकर उसे company के future growth में लगाती हैं|

आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें.

यह भी पढ़े:

क्या हैं Affiliate Marketing, कैसे बने इसके किंग!!

क्या होता हैं IPO, जाने इसकी पूरी जानकारी

GOLD PRICE TODAY: खुशखबरी! इतना सस्ता हो गया आज सोना, कीमत सुन हो जाएंगे खुश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Share This Article
Leave a comment